@ पटना बिहार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान पटना जिले के लिये घोषित निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक नेहरू पथ के दोनों तरफ भूमिगत नाले के साथ ही पथ का निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने रूपसपुर नहर रोड के समीप दीघा एम्स पाटलि पथ से नेहरू पथ के कनेक्टिविटी कार्य का जायजा लिया। दीघा गोलम्बर के पास जे.पी. गंगा पथ पर कराये जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का भी उन्होंने निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि इस काम को ठीक ढंग से निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करायें। इस काम के पूरा हो जाने से वाहनों का सुचारू रूप से परिचालन होगा तथा आवागमन काफी सुगम होगा। लोगों को जाम से निजात मिलेगी।

