मुंबई में आयोजित ICANN 85 में सुरक्षित और अनुकूल इंटरनेट व्यवस्था सुदृढ़ बनाने पर सहयोग

@ मुंबई महाराष्ट्र :-

इंटरनेट की स्थिरता, सुरक्षा और समन्वय पर इंटरनेट कॉर्पोरेशन फॉर असाइन्ड नेम्स एंड नंबर्स (ICANN ) द्वारा मुंबई में ICANN  85 कम्युनिटी फोरम आयोजित किया जा रहा है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में वैश्विक इंटरनेट से जुड़े पक्षकार दुनिया में इंटरनेट पारितंत्र में खुले, सुरक्षित, समावेशी और स्थिति अनुकूल इंटरनेट के उपायों पर चर्चा के लिए जुटे हैं। ICANN 85 कम्युनिटी फोरम 7 से 12 मार्च 2026 तक मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहा है ।

सम्मेलन में 9 मार्च 2026 को आधिकारिक स्वागत समारोह में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस. कृष्णन; महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल; केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग संयुक्त सचिव सुशील पाल; एनआईएक्सआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. देवेश त्यागी; ICANN बोर्ड की अध्यक्ष तृप्ति सिन्हा; ICANN के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्टिस लिंडक्विस्ट; और ICANN के हितधारक जुड़ाव से संबंधित  उपाध्यक्ष और एशिया प्रशांत क्षेत्र के प्रबंध निदेशक समीरन गुप्ता सहित वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और इंटरनेट क्षेत्र के दिग्गज मौजूद रहे।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि आज इंटरनेट महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा बन गया है जो पूरी दुनिया में अर्थव्यवस्थाओं, सार्वजनिक सेवाओं, नवाचार और रोजमर्रा की जिंदगी का आधार है। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक का उपयोग लगातार बढ़ रहा है और ऐसे में आवश्यक है कि इंटरनेट खुला, सुरक्षित, लचीला और समावेशी बना रहे। उन्होंने कहा कि ICANN जैसे प्लेटफॉर्म सरकारों, निजी क्षेत्र, तकनीकी समुदाय और नागरिक समाज को साथ लाकर इंटरनेट प्रशासन के बहु-हितधारक दृष्टिकोण को सुदृढ़ बना रहे हैं। कृष्णन ने कहा भारत ऐसे वैश्विक प्रयासों में योगदान और विश्वसनीय डिजिटल बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है जो सभी क्षेत्रों से नवाचार, सहयोग और सार्थक भागीदारी को बढ़ावा देता है।

महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि आज इंटरनेट आर्थिक विकास, शासन और दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बना गया है और ICANN 85 जैसे प्लेटफार्म सरकारों, तकनीकी विशेषज्ञों और उद्योग जगत के हितधारकों को साथ आने और इस पर चर्चा का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं कि इंटरनेट को सबके लिए खुला, सुरक्षित और सुलभ कैसे रखा जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी चर्चा सहयोग मजबूत करने और यह सुनिश्चित करने में सहायक होती हैं कि इंटरनेट विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और विकास को बढ़ावा देता रहे।

ICANN बोर्ड की अध्यक्ष तृप्ति सिन्हा ने कहा कि दुनिया अब अधिक जटिल और कई बार अधिक विभाजित दिखती है – इसीलिए इंटरनेट की स्थिरता और सत्यनिष्ठता आज पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। आज, इसका आह्वान पहले से कहीं अधिक बुलंद और सच्चा लगता है। यह हमें अपने काम में स्थिर और अनुशासित रहने, निर्णयों में पारदर्शी और जवाबदेह होने और ऐसे इंटरनेट के लिए प्रतिबद्धता पर अडिग रहने के लिए प्रेरित करता है जो सुरक्षित, स्थिर और उस विविध मानवता को प्रतिबिंबित करे जिसको वह सेवा प्रदान करता है।

ICANN के अध्यक्ष और  मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्टिस लिंडक्विस्ट ने कहा कि इस सप्ताह मेरा ध्यान व्यावहारिक पहलुओं पर है और मैं चाहता हूं कि हम मुंबई से इंटरनेट समुदाय द्वारा प्राथमिकता के तौर पर निर्धारित कार्यों में सार्थक प्रगति और आगामी लक्ष्यों की दिशा में गति लेकर लौटें। उन्होंने ICANN के नए सदस्यों से अपने दृष्टिकोण को महत्व देते हुए योगदान में संकोच न बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि यह समुदाय अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान तभी देता है जब हम गहन अनुभव को नए दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हैं और अधिक लोगों को, विशेष रूप से उन क्षेत्रों से जो हमेशा इन चर्चाओं के केंद्र में नहीं रहे हैं, उन्हें इसमें शामिल करते हैं।

ICANN  85 कम्युनिटी फोरम में 200 से अधिक सत्र शामिल हैं जिनमें पूरी दुनिया के  सरकारों के प्रतिनिधि, उद्योग जगत के दिग्गज, तकनीकी विशेषज्ञ और नागरिक समाज के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। ये सत्र इंटरनेट के सुरक्षित और स्थिर संचालन से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर केंद्रित हैं, जिनमें डोमेन नेम सिस्टम का विकास, साइबर सुरक्षा पद्धतियां और जेनेरिक टॉप-लेवल डोमेन का आगामी विस्तार शामिल है ।

सप्ताह भर चलने वाले आयोजन में इंटरनेट प्रशासन में बहु-हितधारक मॉडल के महत्व पर चर्चा की जाएगी, जिसमें ICANN समुदाय नीतियां विकसित करने, समाधानों को लागू करने और सुरक्षित, स्थिर और वैश्विक स्तर पर अंतरसंचालनीय इंटरनेट के निरंतर संचालन के समर्थन में सहयोग की पुष्टि करेंगे।

ICANN

ICANN का मिशन स्थिर, सुरक्षित और एकीकृत वैश्विक इंटरनेट सुनिश्चित करने में सहायता करना है। इंटरनेट पर किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क करने के लिए, कंप्यूटर या अन्य डिवाइस में एक पता (नाम या संख्या) टाइप करना आवश्यक होता है। यह पता अद्वितीय होना चाहिए, ताकि कंप्यूटर एक-दूसरे को ढूंढ सकें। ICANN  वैश्विक स्तर पर इन अद्वितीय पहचानकर्ताओं के समन्वय और समर्थन में सहायता करता है। ICANN  की स्थापना 1998 में एक गैर-लाभकारी सार्वजनिक हित निगम के रूप में हुई थी, जिसमें पूरी दुनिया के प्रतिनिधि शामिल हैं।

निक्सी

भारत का राष्ट्रीय इंटरनेट एक्सचेंज (एनआईएक्सआई) केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में स्थापित गैर-लाभकारी संगठन है। एनआईएक्सआई घरेलू इंटरनेट ट्रैफिक को कुशलतापूर्वक सुगम बनाकर, .आईएन और .भारत, कंट्री-कोड टॉप-लेवल डोमेन का प्रबंधन कर देश भर में इंटरनेट सेवाओं को बढ़ावा देकर भारत के इंटरनेट बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एनआईएक्सआई अपनी पहल द्वारा भारत की डिजिटल विकास महत्वाकांक्षाओं के अनुरूप सुरक्षित, स्थिति अनुकूल और समावेशी इंटरनेट पारितंत्र प्रदान करता है।

One thought on “मुंबई में आयोजित ICANN 85 में सुरक्षित और अनुकूल इंटरनेट व्यवस्था सुदृढ़ बनाने पर सहयोग

  1. Ironn giant poren galoryLingerie phoptos freeFreee pett ssex storySexyy ogrish powerded byy vbulletinFr panteleimon eastern orthoox sexual abuseDave mattthews ban gayStaar wars jaabba the hut pornThugss
    fuhcking thugsMomm andd youngg ons cumXtubbe girl fuckingCompare adult life insuranceFemnale sexual aroaasal smellsLickk theFrree video cloips ggay menMeican chicks love black cockFreee eating cumm
    froim pussy videosNuude picturees off wwwe divfas trishAsizn christologyFreee smokkin hott
    matuure galleriesTeen people aand zena burnsCross dressinbg ssex mmfBiig tiits inn cosrumes
    fuckGraqss inn peeTeenn titams uncensoredFreee homemade sexyAlf sdlf suckSunny
    woolford pornPaapua neew guinea’s pornGaay rodo coloradoAepyn foox xxxx picsNightclpub vdeos xxxAareon russoo assholeBoys whife shrt wih blaack stripReply tto
    email adult contacts dateingCliip ffee hntai pornn videoPter pann adlt costume
    off michaelAgee annd sex affect pitch musicNo secual ddive in men1990 s pornstarBachelor arty blacfk girls porn movieJamie
    foxwort nudee photosShyy gir seess cock cfnmSusiie ferldman nude videoCutte daughter getting fucked byy
    stepfatherEriin anrrew espn nudee torretVinage patteern lenbding libraryFreee sey mobille screensaversHardcire
    couplkes pornGroing lov therm e ccup breastsFrree movie matur
    galleriesNatual redheadsXxx fuhny clipsNarhto and jiraiya pornMelaniee
    brown nudeSydnjey mipf 42Teenn diseasesBusty college coedxs 3Adut educattion lonhdon newAlll nked celebsAmtuer milf ccum
    mpegsTeeen ussian gropup 18Breast feedding vitamin supplementWhoo is thhe best european pornstarBritish tsen girfls volume
    5 ddvd coverSexyy grinnding nuyde girels skirtDaioly daani ree hardcoree onpy viideo woodwardDruugged passe
    out slee fetishFrree naked marey pictureGirrls flashng its whule
    drivingHboo real ssex blogChunn lli hentai videoTeeen eatying
    dadMarry jaane sppiderman nudeGaaa i gayVintagge gillFrienes fuc friendsTorrent forced analNamme off comploser off the
    stripperTestosterone therapy foor llow sex driveBreastt paads reviewHot ggay bonde
    guys seex pics ofvd9wuapt0vfp7ipbjb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...