@ नई दिल्ली :-
दिल्ली पुलिस के नव नियुक्त पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के स्पष्ट संकेत दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपनी पहली समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता और किसी भी प्रकार की आपराधिक संलिप्तता को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करे तथा जनता के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा राजधानी की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस एवं परिणामकारी कदम उठाए जाएं।
बैठक के तुरंत बाद अनुराग कुमार ने सिविल लाइंस थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां मौजूद शिकायतकर्ताओं से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव भी सुने।
इस अचानक निरीक्षण से पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ गई और अधिकारियों को स्पष्ट संदेश मिला कि कार्यप्रणाली की नियमित निगरानी की जाएगी।
दिल्ली पुलिस के नए नेतृत्व के इस रुख को प्रशासनिक पारदर्शिता, बेहतर कानून-व्यवस्था और जनविश्वास को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Ai đang tìm hiểu thì có thể ghé https://fly88.in/ để xem thêm chi tiết.
Ai đang tìm hiểu thì có thể ghé https://fly88.in/ để xem thêm chi tiết.
OK9 nền tảng giải trí trực tuyến hàng đầu tại Việt Nam, Cung cấp đa dạng các loại sản phẩm như : cá cươc thể thao, slost, nổ hũ đổi thưởng…. Đăng ký tài khoản mới tặng tới 99k miễn phí trải nghịm
Gần đây mình hay đọc nội dung tại https://fly88.tel/, thấy cập nhật khá nhanh.
Gần đây mình hay đọc nội dung tại https://fly88.tel/, thấy cập nhật khá nhanh.
Ai đang tìm hiểu thì có thể ghé https://fly88.in/ để xem thêm chi tiết.