@ जयपुर राजस्थान :-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में माय एफएम के पांच नवीन स्टेशनों का शुभारंभ किया। उन्होंने पाली में माय एफएम के नवीन स्टेशन के ऑन एयर होने के बाद इसकी औपचारिक शुरूआत की। साथ ही, भीलवाड़ा, गंगानगर, अलवर एवं सीकर के नए स्टेशनों का शुभारंभ कर ऑन एयर की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ के माध्यम से रेडियो को फिर से जनजीवन का अहम हिस्सा बनाया है। उन्होंने कहा कि रेडियो हमारे जीवन में संचार एवं मनोरंजन का प्रमुख साधन है। माय एफएम के इन नए स्टेशनों से हमारी सरकार द्वारा गरीब, युवा, किसान और महिला सहित प्रदेश के हर वर्ग के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी श्रोताओं तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इससे आमजन को देश-विदेश की भी नई जानकारी मिलेंगी। इस अवसर पर माय एफएम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
