पर्यटन मंत्री शेखावत ने नेत्र कुंभ शिविर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

@ रामदेवरा राजस्थान :-

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री शेखावत ने रविवार को रामदेवरा में आयोजित नेत्र कुंभ शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रामदेवरा में आयोजित नेत्र महाकुंभ को सेवा एवं समरसता का अद्भुत संगम बताते हुए कहा कि बाबा रामदेव के भाद्रपद मेले में हो रहा यह आयोजन स्वयं में पुण्य का सर्जक है। उन्होंने कहा कि लक्षाधिक लोगों तक नेत्र सेवा पहुंचाना एक अभिनंदनीय प्रयास है। उन्होंने इस सेवा संकल्प से जुड़े प्रत्येक चिकित्सक, स्वयंसेवक व आयोजक का उन्होंने हार्दिक अभिनंदन किया एवं इसे जनकल्याण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल बताया।
नेत्रहीनों को रोशनी देना है सबसे बड़ा दान
निरीक्षण के दौरान शेखावत ने स्वयं का ब्लड प्रेशर चेक करवाया तथा रोगियों की सुविधा और सेवा के लिए की गई व्यवस्थाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज सेवा एवं जनकल्याण का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। नेत्रहीनों को रोशनी देना सबसे बड़ा दान है और नेत्र कुंभ इस पुण्य कार्य को समर्पित है।

5 thoughts on “पर्यटन मंत्री शेखावत ने नेत्र कुंभ शिविर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

  1. An outstanding share! I’ve just forwarded this
    onto a coworker who has been doing a little research on this.
    And he actually ordered me lunch due to the fact that I discovered it for him…
    lol. So allow me to reword this…. Thanks for the meal!!
    But yeah, thanks for spending the time to discuss this topic here on your internet site.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...