@ 24 परगना पश्चिम बंगाल :-
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के नज़िराबाद के एक गोदाम में लगी भीषण आग से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विपक्ष ने राज्य सरकार पर तीखा हमला किया है। केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने आगजनी के दौरान अग्निशमन मंत्री की अनुपस्थिति की आलोचना की। मजूमदार ने कहा कि राज्य प्रशासन मृतकों की वास्तविक संख्या को छुपा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही के कारण निर्दोष लोगों की जानें गई।

