राजकीय इंटर कालेज द्वारीखाल में, धूमधाम से मनाया प्रवेशोत्सव

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

सरकारी स्कूलो में छात्र संख्या कम न हो इसके लिए सरकार जन अभियान चला रही है। वही आदर्श स्कूल होता है जहाँ छात्र संख्या की कमी न हो, पलायन के कारण गांव के गाँव खाली हो रहे है जिस कारण सरकारी स्कूल छात्र विहीन होने के कारण बन्द होने के कगार पर है। पर कुछ स्कूलो में गुणात्मक शैक्षणिक बदलाव छात्रो की संख्या बढ रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में पौड़ी जनपद के राजकीय इंटर कालेज द्वारीखाल में आगामी शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश को यादगार बनाने के लिए प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डाक्टर सुरेन्द्र सिह नेगी, विशिष्ट अतिथि एससीआरटी देहरादून के प्रवक्ता विनय थपलियाल, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कमल उनियाल, प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सरकार छात्र छात्राओं को निशुल्क किताब, यूनिफार्म, मध्याहन भोजन की सुविधा मुहैया करा रही है।

उन्होने कहा प्राइवेट स्कूलो की षोषण और मनमानी से सभी अभिभावक वाकिफ है इसलिए अब बच्चे सरकारी स्कूलो की और रुख कर रहे है। सरकारी स्कूल से पढे विद्यार्थी उच्च पदो पर विराजमान है। विशिष्ट अतिथि एससीआरसी के प्रवक्ता विनय थपलियाल ने कहा आज के समय में सरकारी स्कूल में पढे बच्चे अपने भविष्य अच्छी तरह संवार रहे हैं, प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का उद्देश्य है कि नवप्रवेशी बच्चो को गुणात्मक, रचनात्मक शिक्षा से समाज के बच्चा से लेकर राष्ट्र का बच्चा बनता है।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कमल उनियाल ने कहा प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल ने शैक्षणिक व्यवस्था में गुणात्मक बदलाव लाने पर इस स्कूल में छात्रों की संख्या बढ रही है। सभी के मार्गदर्शन आभासी माहौल, रचनात्मक शिक्षण शैली से अन्य स्कुलो के छात्र यहाँ नामांकन कर रहे हैं। प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल ने कहा कि विद्यालय परिवार शिक्षा को अधिक सुलभ और समृद्ध बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहता है। इस दौरान नवप्रवेशी छात्र छात्राओं, बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाले विद्यार्थीयो सहित उनके माताओ को भी माल्यापर्ण कर सम्मानित किया गया। और कक्षा 6और कक्षा 9 और कक्षा 11के नवप्रवेशी शिक्षार्थियो की उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर शिक्षक राजेश भारद्वाज प्रमोद कुकरेती, संगीता नेथानी, कमल सिंह, अजय कंडवाल, महेश जोशी अभिभावक लक्ष्मी देवी, दीपा देवी, पूजा देवी, अल्का देवी, सुरमान सिह, पूनम देवी सहित विभिन्न गांवों से आये छात्रों के अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...