राजकीय पशु चिकित्सालय कठूडबडा में हुआ भव्य पशु प्रदर्शनी का आयोजन

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

उत्तराखंड सरकार पशुपालन के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियो के साथ पहाड़ की उन्नति की राहें खोल रही है जिसमें बकरी पालन, गाय पालन, कुक्कुट पालन सहित महत्त्वपूर्ण योचनाये चला रही है। जिससे पशुपालक आर्थिक रुप से सुद्धढ हो रहे हैं और लोग बडी संख्या में पशुपालन से जुड रहे हैं। और सरकार भी समय समय पर पशुपालको को जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।

इसी के तहत पशुपालन विभाग के तत्वावधान में राजकीय पशु चिकित्सालय कठूडबडा में एक दिवसीय पशु प्रदर्शनी एव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान उषा देवी ने की, पशु प्रदर्शनी में क्षेत्र के 60पशुपालक अपने उन्नत किस्म के पशुओ के साथ पशु प्रदर्शनी स्थल कठुडबडा में पहुँचे। जिसमे पशुओ के स्वास्थय, कद काठी, दमदार चाल और नस्ल के आधार पर विजेताओ का चयन किया गया।

जिसमे पहाड़ की कामधेनु बद्री गाय के पालक निर्मिला देवी प्रथम, ममता देवी द्वितीय, शीला देवी तृतीय विजेता बनी। दोगली जर्सी गाय पालन में विमला देवी प्रथम, स्वरा देवी द्वितीय, शीला देवी तृतीय विजेता बनी, बैल की जोड़ी में घनानंद, सूरज सिह, रामलाल बकरी पालन में सत्य सिह, लता देवी, रामलाल तथा घोडा खच्चर पालन में सुनीता देवी, गजेन्द्र सिह और चन्द्र प्रकाश को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में पशु चिकित्सा अधिकारी कठूडबडा डाक्टर नीलम पुरोहित ने कहा कि इस तरह के आयोजको से पशुपालको में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है जिससे पशुपालक उन्नत नस्ल के पशुओ के पालन के प्रति जागरुक होते हैं। राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी पशु चिकित्सालय डॉक्टर उमेश भट्ट ने कहा पशुपालन अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में रीढ है इस तरह के आयोजन पशुपालको के लिए वरदान साबित होगा।

इस अवसर पर पशुधन सहायक विजेन्द्र सिह, मनोज बलूनी, हरीश पंवार, पशुधन प्रसार अधिकारी राजेश कुमार प्रदीप सिह, पशुचिकित्सा फार्मेशी अधिकारी राजकुमार सहित बडी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...