रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर को सम्मानित किया गया

@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड  :-

झारखंड सरकार नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर द्वारा आयोजित सेमिनार में रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर को सम्मानित किया गया । झारखंड राज्य सरकार नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर के द्वारा एक दिवसीय “आपदा में नागरिक सुरक्षा की भूमिका” पर सेमिनार, टाउन हॉल सिदगोड़ा में आयोजित की गई ।

सेमिनार का शुभारंभ भारतीय प्रशासनिक सेवा के उपविकास आयुक्त नागेंद्र पासवान द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद चीफ वार्डन अरुण कुमार ने नागरिक सुरक्षा संगठन के कार्य नियुक्ति विषयों पर विस्तृत जानकारी दिया । पटना में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान अव्वल सिविल डिफेंस अधिकारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित की गई ।

उपविकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने अध्यक्ष भाषण में कहा कीआपदा काल में जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्य करना महत्वपूर्ण होती है और इस विषय पर भी प्रशिक्षण देनी चाहिए । वालंटियर को प्रवीणता के लिए कुशल प्रशिक्षण होनी चाहिए । वही रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने राष्ट्रपति सम्मान प्राप्ती सफर में किये कार्यो पर प्रकाश डाला,इन्हे चीफ वार्डन द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन, सिविल डिफेंस अधिकारी गण के साथ सैकड़ो की संख्या में सिविल डिफेंस युवा वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे और कार्यक्रम से प्रेरणा लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...