@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-
कोटद्वार की गब्बर सिंह कैंप कोड़िया में 31 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी हरिद्वार की ओर से दिनांक 10 मई 2026 से प्रारंभ होने वाले कैंप का समापन दिनांक 19 मई 2026 को हुआ। कैंप के दौरान एनसीसी कैडेटों का सर्वांगीण विकास करने हेतु शिविर में आए अलग-अलग कॉलेजों के प्रशिक्षणार्थियों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।

सामूहिक गायन प्रतियोगिता में प्रथम पीजी कॉलेज जयहरीखाल व देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार द्वितीय स्थान पर रहे। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में डीएवी कोटद्वार प्रथम एवं एसवीएम ऋषिकेश द्वितीय स्थान पर रहे।रस्साकशी सीनियर बालिका वर्ग में देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज प्रथम व पीजी कॉलेज जयहरीखाल द्वितीय, बालक वर्ग में डीएवी कोटद्वार प्रथम व देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज द्वितीय स्थान, जूनियर बालक वर्ग में डीएसबी ऋषिकेश प्रथम व एसबीएम ऋषिकेश द्वितीय तथा बालिका वर्ग में डीएसबी ऋषिकेश प्रथम व राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार द्वितीय स्थान पर रहे।

बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पीजी कोटद्वार प्रथम व डीएवी कोटद्वार द्वितीय स्थान पर रहा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पीजी कोटद्वार प्रथम व डीएवी कोटद्वार द्वितीय एवं बालिका वर्ग में एसबीएम इंटर कॉलेज ऋषिकेश प्रथम व पीजी कोटद्वार द्वितीय स्थान पर रहा। 800 मीटर दौड़ में गजेंद्र सिंह प्रथम एवं सागर रावत द्वितीय स्थान पीजी कोटद्वार, 400 मीटर में हर्षिता पीजी कोटद्वार प्रथम व तनुश्री भारद्वाज डीएवी कोटद्वार द्वितीय , 200 मीटर में कैनरिच सैमुअल रेड फोर्ट इंटरनेशनल ऋषिकेश प्रथम व अखिलेश पवार डीएसबी ऋषिकेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
फायरिंग प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में रौनक एग्री पीजी कोटद्वार प्रथम व भोला रघुवंशी देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज द्वितीय, बालिका वर्ग में दिव्यांशी ममगांई डीएवी कोटद्वार प्रथम व शिवानी नेगी पीजी कोटद्वार द्वितीय, जूनियर बालक में कैनरिच सैमुअल प्रथम व कार्तिक कुमार रेड फोर्ट ऋषिकेश द्वितीय, बालिका वर्ग में सलोनी चमोली प्रथम व उन्नति जोशी द्वितीय डीएसबी ऋषिकेश ने प्राप्त किया।
ड्रिल प्रतियोगिता में पीजी कोटद्वार प्रथम व देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता कैडेटों को कैंप कमांडेंट कर्नल ललित पवार एवं एडमऑफिसर गौरव नौगाई द्वारा मेडल प्रदान किये गए। इस अवसर पर एएनओ ले. (डॉ) देवेंद्र सिंह चौहान, प्रो. विक्रम शाह, ले. चित्र नेगी ,द्वितीय ऑफिसर के के कोटनाला, अशोक सिंह, सूबेदार मेजर लक्ष्मण सिंह, सूबेदार सोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।
