सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुडदंग मचाने वालों के सर से दून पुलिस ने उतारी खुमारी

@ देहरादून उत्तराखंड :-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने/शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों पुलिस टीमों द्वारा लगातार गश्त/चैकिंग करते हुए ऐसे व्यक्तियो को चिन्हित कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में 23 मार्च 2026 की रात्रि कन्ट्रोल रूम के माध्यम से थाना बसन्त विहार को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति शराब पीकर मलिक चौक एवं अनुराग चौक के पास हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं। सूचना पर थाना बसन्त विहार से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तो पाया कि कुछ युवक शराब पीकर हुडदंग मचा रहे है, जिन्हें समझाने का प्रयास किया तो वो नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर हुडदंग मचाने लगे। जिस पर मौके से 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

01. सौरभ यादव पुत्र स्वर्गीय राम पुकार यादव निवासी लाल बहादुर शास्त्रीनगर बसंत विहार उम्र 33 वर्ष
02. संजीव कुमार पुत्र सिकंदर तांती निवासी पानी की टंकी निकट थाना बसंत विहार अनुराग चौक उम्र 35 वर्ष
03. शुभम कुमार पुत्र वीरेंद्र राम निवासी कमली रोड उम्र 18 वर्ष
04. अनिल कुमार सैनी पुत्र शत्रुघ्न सैनी निवासी गोविंदगढ़ राधा कृष्ण कॉलोनी उम्र 26 वर्ष
05. पुनीत कुमार पुत्र राम सैनी निवासी खुडबुड़ा मोहल्ला उम्र 26 वर्ष
06. जितेंद्र कुमार उर्फ हैप्पी पुत्र शगुन चंद निवासी राजीव कॉलोनी गोविंदगढ़ थाना बसंत विहार देहरादून उम्र 36 वर्ष
07. अमित सिंह पुत्र आनंद सिंह निवासी शशि लोक कॉलोनी फेस सेकंड आदर्श कॉलोनी उम्र 31 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...