‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने बोपल आंगनबाड़ी में बच्चों से की मुलाकात, बरसाया स्नेह

@ गांधीनगर गुजरात :-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की प्रोत्साहक उपस्थिति में गुरुवार को अहमदाबाद के बोपल इलाके में स्थित आंगनबाड़ी में ‘आंगन मिलन सेवा’ उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बोपल आंगनबाड़ी-6 में नन्हे-मुन्नों को फल और सुखड़ी का वितरण किया। इसके अलावा, गर्भवती एवं स्तनपाल कराने वाली माताओं, किशोरियों और 6 महीने से 3 वर्ष आयु के बच्चों को टेक होम राशन (टीएचआर) का भी वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को खिलौने वितरित कर उन पर अपना स्नेह बरसाया।

मुख्यमंत्री ने बोपल आंगनबाड़ी-6 का निरीक्षण किया और बच्चों के लिए सुविधाओं और गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इसके अलावा, उन बच्चों को ‘पोषण चैंपियन’ अवॉर्ड भी दिया गया, जिनका पोषण स्तर ऊंचा और सामान्य पाया गया।

मुख्यमंत्री ने बच्चों और अभिभावकों के साथ सहज संवाद किया।

कार्यक्रम में शहर के महापौर हितेशभाई बारोट, कलेक्टर भव्य वर्मा, उप महापौर अंजूबेन शाह, मनपा स्थायी समिति के अध्यक्ष कमलेशभाई पटेल तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी महानगर पालिका के पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...