उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं देवलोंद का किया निरीक्षण

@ भोपाल मध्यप्रदेश :-

उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शहडोल जिले के ब्यौहारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवलोंद का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सकों व अन्य स्टाफ की उपलब्धता का जायजा लिया।

उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों का बेहतर से बेहतर उपचार किया जाए एवं उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो यह सुनिश्चित करें ले।

उपमुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों से भी चर्चा कर स्वास्थ्य केंद्र में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित अधिकारियों को सभी स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर सुदृढ़ रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...