उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज के महाकुम्‍भ क्षेत्र को आज से वाहन रहित क्षेत्र घोषित किया

@ प्रयागराज उत्तरप्रदेश :

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज के महाकुम्‍भ क्षेत्र को आज से वाहन रहित क्षेत्र घोषित किया है। यह फैसला 29 जनवरी को मौनी अमावस्‍या के अवसर पर संभावित भारी भीड़ के सुचारू प्रबंधन के लिए लिया गया है।

एकीकृत नियंत्रण और कमान केंद्र को भीड़ पर नजर रखने तथा संगम पर अत्यधिक श्रद्धालुओं के जुटने पर नियंत्रण के लिए सक्रिय कर दिया गया है। किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए अधिक भीड-भाड वाले क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई दल तैनात किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...