वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन से पहले मांडल-बेचराजी SIR में इंफ्रा प्रोजेक्ट्स में तेजी

@ गांधीनगर गुजरात :-

मांडल-बेचराजी स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजनल डेवलपमेंट अथॉरिटी (MBSIRDA), जो मांडल-बेचराजी स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन के विकास के लिए जिम्मेदार संस्था है, यह इन दिनों कई बड़े इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम कर रही है। MBSIR में चल रही ये परियोजनाएँ उत्तर गुजरात के इन्डस्ट्रियल इकोसिस्टम को और सशक्त बनाएंगी। उल्लेखनीय है कि यह प्रगति ऐसे समय हो रही है जब क्षेत्र आगामी वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस (VGRC) उत्तर गुजरात की तैयारी कर रहा है, जिसका आयोजन 9–10 अक्टूबर, 2025 को मेहसाणा में होगा।

विभिन्न विकास पहलों के तहत MBSIRDA ने बड़े पैमाने पर इन्फ्रास्ट्रक्चरल प्रोजेक्ट्स शुरू किए हैं, जिनमें शामिल हैं:

•        लगभग ₹190 करोड़ के निवेश से 33 किलोमीटर विकास योजना सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है।

•        लगभग ₹500 करोड़ की लागत से 66 किलोमीटर टाउन प्लानिंग सड़कों का निर्माण, जिसमें जलापूर्ति, सीवेज और औद्योगिक अपशिष्ट पाइपलाइन जैसी एकीकृत सुविधाएँ शामिल हैं, पर तेजी से काम जारी है।

MBSIRDA की ₹70 करोड़ की योजना से इन्डस्ट्रियल सपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर होगा और मजबूत, जिनमें प्रमुख प्रोजेक्ट्स शामिल हैं:

•        20 मिलियन लीटर प्रतिदिन क्षमता वाला एक अतिरिक्त जल उपचार संयंत्र

•        4 से 15 मिलियन लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले तीन सीवेज उपचार संयंत्र

•        उद्योगों के लिए 19 मिलियन लीटर प्रतिदिन क्षमता वाला एक कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP)

ये दूरदर्शी परियोजनाएँ गुजरात की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं जिसके तहत विश्वस्तरीय इन्डस्ट्रियल हब का निर्माण किया जा रहा है, साथ ही सततता और पर्यावरणीय सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है।

आगामी VGRC उत्तर गुजरात, मेहसाणा में आयोजित होने जा रहा है, जो विश्व प्रसिद्ध वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (VGGS) मॉडल का विस्तार है। इसमें उत्तर गुजरात की आर्थिक मजबूती जैसे कृषि, डेयरी, फूड प्रोसेसिंग और ऑटोमोबाइल उद्योगों को प्रदर्शित किया जाएगा। MBSIR में हो रही प्रगति यह दर्शाती है कि यह क्षेत्र निवेश आकर्षित करने और समावेशी औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिससे यह सम्मेलन में चर्चाओं का केंद्र बनेगा। VGRC का उद्देश्य व्यापक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना और सहयोगी विकास को बढ़ावा देना है, जो गुजरात की समावेशी औद्योगिक विकास की दृष्टि को परिलक्षित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...