@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड
जगन्नाथपुर कांग्रेस कार्यालय में जगन्नाथपुर प्रखण्ड अंतर्गत तोड़ांगहातु पंचायत के ग्राम- तेंतोडीपोसी के वन रक्षा समिति के अध्यक्ष लागो केराई, सचिव राजू हेंब्रम, डाकुवा विरेन्द्र बालमुचू, सदस्य गुरचरण तिरिया, नीना केराई।

वन रक्षा समिति ग्राम- कुंद्रीझोर के सचिव जग्गू केरई, वन रक्षा समिति ग्राम- बूढ़ाकमान के सचिव मनोज सिंकु, सदस्य माधो दिग्गी को जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु जी ने जंगली हाथियों के झुंड से बचने, फसल बचाने एवं हाथियों को गांव, टोला से दूर भागने हेतु हेलोजन टॉर्च लाइट का वितरण किये।
मौके पर जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू, वरिष्ठ कांग्रेसी विपिन सिंकु, मण्डल अध्यक्ष मथुरा लागुरी, प्रकाश गोप, शाहरुख अली, रोशन पान, रंजीत गहराई,आनंद सिंकु, मनबोद लोहार, सूरज चाम्पिया आदि उपस्थित थे।
