विशाखापत्तनम मे चौथे 25T बोलार्ड पुल (BP) टग युवान का समावेशन समारोह आयोजित किया गया

@ नई दिल्ली :-

चौथे 25T बोलार्ड पुल (BP) टग युवान का समावेशन समारोह 26 मार्च 25 को नौसेना डॉकयार्ड (विशाखापत्तनम) में मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (रीफिट) कमोडोर राजीव जॉन की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

ये टग 12 नवंबर 21 को मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (TRSL), कोलकाता के साथ संपन्न छह (06) 25T BP टग के निर्माण के अनुबंध का हिस्सा हैं। इन टगों को भारतीय नौवहन रजिस्टर (IRS) के प्रासंगिक नौसेना नियमों और विनियमन के अनुसार स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है।

शिपयार्ड ने इनमें से तीन टगों को सफलतापूर्वक वितरित किया है जिनका उपयोग भारतीय नौसेना द्वारा सीमित जल में बर्थिंग, अन-बर्थिंग और पैंतरेबाज़ी के दौरान नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों को सहायता प्रदान करने के लिए किया जा रहा है।

ये टग जहाज़ों के साथ या लंगरगाह पर मौजूद जहाजों को आग बुझाने में भी सहायता प्रदान करेंगे और सीमित खोज और बचाव (एसएआर) ऑपरेशन करने की क्षमता भी रखेंगे। ये टग भारत सरकार की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...