यमुना ट्रॉफी 2026 का भव्य शुभारंभ, DDA XI ने 9 विकेट से दर्ज की शानदार जीत

@ नई दिल्ली :-

अक्षरधाम स्थित सीडब्ल्यूजी क्रिकेट ग्राउंड में सोमवार को यमुना ट्रॉफी 2026 का शानदार एवं औपचारिक शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अरुण त्यागी (Judicial Member, NGT) रहे। यह आयोजन अमावस्या फाउंडेशन एवं इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन (IMWA) के संयुक्त तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि जस्टिस अरुण त्यागी ने DDA XI के कप्तान योगेश त्यागी और DANICS XI के कप्तान कमलेश कुमार के बीच टॉस कराया। DDA XI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के प्रिंसिपल कमिश्नर  चितरंजन दास ने विकास और पर्यावरण के संतुलन को आवश्यक बताते हुए कहा: विकास का वास्तविक अर्थ तभी पूरा होता है जब पर्यावरण संरक्षण भी साथ चले। ‘यमुना ट्रॉफी’ प्रकृति और खेल—दोनों के सम्मान का प्रतीक है।

मुख्य अतिथि जस्टिस अरुण त्यागी ने पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक दायित्व बताते हुए कहा: पर्यावरण की रक्षा किसी संघर्ष का विषय नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। हमें इसे अपनी आदतों और जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए DANICS XI ने 17.3 ओवर में 93/9 रन बनाए।

DDA XI की ओर से शानदार गेंदबाज़ी: पुश्पेन्द्र कुमार — 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट

योगेश त्यागी — 2.3 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट

लक्ष्य का पीछा करते हुए DDA XI ने शुरुआत से ही मैच पर मजबूत पकड़ बनाए रखी।
टीम की जीत के नायक:

पंकज ठाकुर — 34 गेंदों में नाबाद 51 रन

विनोद कुमार — 17 रन

DDA XI ने मात्र 11 ओवर में 94/1 रन बनाकर मैच 9 विकेट से अपने नाम किया।

इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव निशाना ने इस अवसर पर कहा यमुना ट्रॉफी 2026 का शुभारंभ केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि खेल भावना, सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का मजबूत संदेश लेकर आया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...