@ नई दिल्ली :-
अमावस्या फाउंडेशन के तत्वावधान में योग प्राण विद्या पर आधारित एक 5 दिवसीय विशेष वर्कशॉप का आयोजन एकीकृत मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय (सेना) शिविर, शंकर विहार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस वर्कशॉप का संचालन AURA गुरु BM योगी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आर्मी के जवानों एवं उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शारीरिक, मानसिक एवं प्राणिक ऊर्जा से जुड़े अभ्यासों का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त किया।
वर्कशॉप के दौरान आयोजित संवादात्मक सत्रों में सैनिकों के परिवारजनों ने अपने स्वास्थ्य संबंधी अनेक प्रश्न AURA गुरु BM योगी के समक्ष रखे, जिनके उन्हें सरल, व्यावहारिक एवं संतोषजनक उत्तर मिले। इससे प्रतिभागियों में योग प्राण विद्या के प्रति विश्वास और दैनिक जीवन में इसे अपनाने की प्रेरणा विकसित हुई।
अमावस्या फाउंडेशन ने बताया कि भविष्य में भी सेना, सुरक्षा बलों एवं उनके परिवारों के लिए इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं ऊर्जा-संतुलन आधारित कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।



That is very fascinating, You are a very skilled blogger. I’ve joined your feed and look ahead to in quest of more of your excellent post. Also, I have shared your website in my social networks!
This is very interesting, You are a very skilled blogger. I’ve joined your feed and look forward to seeking more of your wonderful post. Also, I have shared your web site in my social networks!