उत्तराखंड के द्वारीखाल मंडल भाजपा की ओर से चैलूसैंण में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई

@ अशोक डबराल चैलूसैंण उत्तराखंड :-

हर घर तिरंगा अभियान के तहत द्वारीखाल मंडल भाजपा की ओर से चैलूसैंण में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के मुख्य गेट से शुरू हुई यह यात्रा व्यू प्वाइंट तक पहुंची। यात्रा में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जोरदार जयघोष किए। देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण गूंज उठा। यात्रा में शामिल लोगों ने हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ ही राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भाजपा विपिन कैंथोला ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त करने का आह्वान किया।

यात्रा में मंडल अध्यक्ष मनोज गुसाईं, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवीन्द्र रावत, नीरज कंडवाल, जिला मंत्री भाजपा मनोज रावत, मंडल महामंत्री आशीष नेगी, ऋषिमोहन दुदपुड़ी, शोभा नैथानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता भंडारी, कादम्बरी नेगी, मंडल उपाध्यक्ष अजीत भंडारी, पूर्व सैनिक सोबन सिंह भंडारी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। यात्रा ने क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...