आईएनएस तमाल ने इटली में नेपल्स बंदरगाह की यात्रा पूरी की

@ नई दिल्ली :-

भारतीय नौसेना ने नवीनतम व अत्याधुनिक युद्धक क्षमताओं से लैस युद्धपोत INS Tamal ने भारत आने के दौरान 13-16 अगस्त, 2025 तक इटली में नेपल्स बंदरगाह की यात्रा पूरी की। INS Tamal के इटली दौरे ने दोनों देशों के बीच सशक्त द्विपक्षीय संबंधों को उजागर किया है, जिन्हें औपचारिक रूप से 2023 में रणनीतिक साझेदारी के रूप में विस्तार दिया गया था।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/pic(5)(1)3LZL.jpeg

INS Tamal ने नेपल्स बंदरगाह में प्रवेश करने से पहले इटली की नौसेना द्वारा हाल ही में कमीशन किए गए लैंडिंग हेलीकॉप्टर डॉक (एलएचडी) आईटीएस ट्राइस्टे के साथ एक पैसेज अभ्यास (पीएएसएसईएक्स) में भाग लिया। पीएएसएसईएक्स के दौरान संयुक्त अभियानों में संचार अभ्यास, युद्धाभ्यास और उड़ान संचालन तथा समुद्री सवारों का आदान-प्रदान शामिल था, पैसेज का समापन अंत में स्टीम पास्ट के साथ किया गया।

INS Tamal ने नेपल्स बंदरगाह पर प्रवास के दौरान, भारत और इटली के बीच रक्षा सहयोग व सहभागिता को बढ़ाने पर केन्द्रित अनेक गतिविधियों में भाग लिया। वरिष्ठ सैन्य एवं स्थानीय अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा और व्यावसायिक आदान-प्रदान इस यात्रा के मुख्य आकर्षण थे। कमांडिंग ऑफिसर ने इटली की नौसेना के लॉजिस्टिक्स कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल पियरपोलो बुद्री और नेपल्स की डिप्टी मेयर सु लॉरा लिटो से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने भारत-इटली रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/pic(4)(4)A9IY.jpeg

INS Tamal तथा रोम स्थित भारतीय दूतावास ने स्थानीय प्रशासन, इटली की नौसेना और रोम स्थित राजनयिक कोर के अधिकारियों व  इटली स्थित संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के प्रतिनिधियों एवं इतालवी रक्षा उद्योग के कारोबारियों के लिए जहाज पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इटली में भारत की राजदूत वाणी राव ने भी INS Tamal पर जहाज के चालक दल और इतालवी नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की।

भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त, 2025 को जहाज पर एक औपचारिक परेड आयोजित की गई। जहाज के चालक दल ने रोम स्थित भारतीय दूतावास में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया।

INS Tamal का बंदरगाह पर आगमन भारत द्वारा इटली के साथ अपने संबंधों को दिए जाने वाले महत्व तथा दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के प्रयास को दर्शाता है। इसने दोनों देशों की नौसेनाओं को सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को साझा करने और संयुक्त सहयोग हेतु आगे के अवसरों का लाभ उठाने का अवसर भी प्रदान किया है। 16 अगस्त, 2025 को नेपल्स से प्रस्थान के बाद, यह युध्दपोत भारत में अपने घरेलू बंदरगाह तक पहुंचने के रास्ते में अन्य यूरोपीय एवं एशियाई देशों के बंदरगाहों का दौरा करेगा, जिससे समुद्री कूटनीति को बढ़ावा मिलेगा और सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों का सशक्तिकरण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...