@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिलान्तर्गत बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आर.ओ.बी.) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि निर्माणाधीन 2 लेन आर.ओ.बी का निर्माण कार्य डेढ़ महीने में पूर्ण हो जायेगा। उन्होंने बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में बनाये जाने वाले प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया और तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

नीतीश कुमार ने कहा कि एन.एच.- 30 एवं एस.एच.- 106 को जोड़ने वाले इस रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण होने से बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों एवं प्राध्यापकों के साथ-साथ आमलोगों को भी आवागमन में काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के पूर्ण होने से बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज का 4 लेन सड़क से सीधा संपर्क स्थापित होगा और बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज तक आना-जाना आसान हो जाएगा।

मुख्यमंत्री कुमार ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के परिसर में प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन ऑडिटोरियम एवं इनडोर गेम्स, कॉम्पलेक्स के निर्माण कार्य का जायजा लिया और तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिये।

रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा VVPAT वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों के अनुरूप S.O.P. का अनुपालन दृढ़ता से करने हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये।

किशनगंज के जिलाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में आईसीडीएस योजनाओं के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाएं एवं पोषण सुधार पर जोर देने के निर्देश दिये।

सहरसा के जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में पंचायती राज कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने असमा- कुशेश्वरस्थान धबोलिया बाइपास पथ एवं पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे को लेकर अधिग्रहित की गई जमीन का भौतिक निरीक्षण वरीय अधिकारियों के साथ किया।