@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा पटना जिला अंतर्गत प्रगति यात्रा के दौरान की गयी घोषणाओं से संबंधित पटना शहरी क्षेत्र (पूर्वी) के लिए विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास/कार्यारंभ किया गया। इस मौके पर उप मख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार समेत कई वरीय अधिकारीगण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कुल 26 एजेंडों पर मुहर लगाई गयी। बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (BIIPP), 2025 की कैबिनेट ने दी मंजूरी।

नीतीश कुमार ने हरितालिका तीज के अवसर पर बिहारवासियों को बधाई एवं शुभकानाएं दी। हरितालिका तीज के अवसर पर सुहागन स्त्रियों अपने पति की रक्षा के लिए उपवास करती हैं और उनके सुखद जीवन की कामना के लिए पूजा-अर्चना करती है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं स्मृद्धि की कामना की।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग में शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी एवं जदयू सांसद संजय कुमार झा मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव की जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके सुखद एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार- 2025 के लिए चयनित बिहार के 3 उत्कृष्ट शिक्षकों- प्राथमिक विद्यालय, सुहागी, किशनगंज की कुमारी निधि, ललित नारायण लक्ष्मी नारायण, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, सुपौल के दिलीप कुमार एवं सैनिक नालंदा के डॉ. प्रमोद कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होना उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। मुझे विश्वास है कि आप इसी तरह लगन, निष्ठा और प्रेरणादायक कार्यों से बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने में अपना योगदान देते रहेंगे।

सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बाल पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान बरामदे की जर्जर छत को कार्यपालक अभियंता को एक सप्ताह में मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई को विद्युत तारों को ठीक कराने हेतु प्राक्कलन तैयार करने को कहा।

सीतामढ़ी के जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न प्रखंडों के ई-केवाईसी, राशन कार्ड से संबंधित कार्य एवं खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की कार्य प्रगति की जानकारी ली गयी।

जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में तकनीकी पदाधिकारियों के साथ जिला तकनीकी समन्वय समिति बैठक हुई। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के के कार्यो मे तेजी लाने के निर्देश दिये।