@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने गणेश चतुर्थी को आपसी भाईचारे, पारस्परिक प्रेम, सामाजिक सौहार्द्र एवं शांतिपूर्ण सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिला अंतर्गत प्रगति यात्रा के दौरान की गयी घोषणाओं से संबंधित पटना शहरी क्षेत्र (पूर्वी) के लिए विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास/कार्यारंभ के दौरान कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि 4 घोषणाओं से संबंधित 5 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से पटना सिटी के स्थानीय लोगों तथा प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में पटना साहिब आनेवाले सिख श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से पटना शहरी क्षेत्र (पूर्वी) के आम लोगों को काफी फायदा होगा तथा बेहतर जनसुविधाएं मिलेगी। पटना साहिब स्थित हरमंदिर जी साहिब सिखों की आस्था का एक महत्वपूर्ण केन्द्र है। हर साल लाखों श्रद्धालु और पर्यटक यहां दर्शनार्थ आते हैं। श्रद्धालुओं के वाहनों के सुगम पार्किंग हेतु मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। इसके निर्माण के पश्चात् श्रद्धालुओं को दर्शन करने में बहुत सुविधा होगी।

नीतीश कुमार ने कहा कि पटना साहिब स्थित मंगल तालाब का ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व है। पटना साहिब दर्शन करनेवाले श्रद्धालु अक्सर मंगल तालाब भ्रमण करने जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि गुरू गोविंद सिंह जी महाराज ने अपने बचपन में इसी तालाब में स्नान किया था। पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मंगल तालाब के विकास के लिए यह महत्वपूर्ण योजना है।

पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा बहादुरपुर स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति, मुसल्लहपुर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कारोबारियों, दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से भी संवाद स्थापित किया। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी, अंचल बांकीपुर, पटना नगर निगम को नाली की समुचित साफ-सफाई एवं कूड़ा का निस्तारण सुनिश्चित, जल-जमाव की निकासी, दुकानों का आवंटन समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देश दिये।

कटिहार के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने “हीरो मेन्स एशिया कप 2025” ट्रॉफी की गौरव यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। अधिकारियों ने कहा कि एशिया कप जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं न केवल युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं बल्कि राष्ट्र के गौरव को भी बढ़ाती हैं। कार्यक्रम

सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा जिला निरीक्षण समिति के सदस्यों के साथ विभिन्न बाल देख-रेख संस्थानों का निरीक्षण किया गया। सबसे पहले विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान का जायजा लिया। बच्चों की देखभाल, सुविधा और व्यवस्थाओं की जानकारी। उन्होंने बेहतर देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए, ताकि बच्चों को सुरक्षित और अनुकूल माहौल मिल सके।

नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने वारिसलीगंज प्रखंड के महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने औद्योगिक, पर्यटन और धार्मिक दृष्टिकोण से जिले के विकास की संभावनाओं पर बल दिया। अपसढ़ तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और पार्वती पहाड़ की साफ-सफाई व संरक्षण पर विशेष निर्देश दिए। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, नगर परिषद वारिसलीगंज के पदाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

शिवहर के जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में प्रायोजन एवं पालन-पोषण देख-रेख अनुमोदन समिति की बैठक हुई। इसमें जरूरतमंद बच्चों के संरक्षण, शिक्षा एवं पालन-पोषण से जुड़े मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। समिति ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु आवश्यक निर्णय लिए।