डाडामंडी में खेल महाकुंभ का हुआ आगाज, युवा खिलाड़ियों ने किया दमदार प्रर्दशन

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

पौड़ी जनपद के विकास खंड द्वारीखाल के क्रीडा स्टेडियम डाडामंडी में खेल महाकुंभ आयोजित किया गया। जिसमे विभिन्न प्रतियोगिता में युवा प्रतिभाओ ने प्रतिभाग किया। इस तरह के खेल महाकुंभ युवा प्रतिभाओ को आगे बढ़ने का सुनहरा मौका होता है जिसमें प्रतिभावान खिलाड़ी अपने गाँव, ब्लाक जिला और स्कूल का नाम रोशन करते हैं।

इस दिशा में न्याय पंचायत सिंराई के अन्तर्गत क्रीडा स्टेडियम डाडामंडी में आयोजित खेल महाकुंभ का उदघाटन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान बौंठा राकेश देवरानी ने किया तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य भलगाँव लफीतन बेगम रही।

कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज द्वारीखाल रमाकांत डबराल ने विभिन्न प्रतियोगिता एवं पुरस्कार धनराशि के बारे में प्रतिभागियो को विस्तृत जानकारी दी खेल महाकुंभ के आगाज होते ही खिलाड़ियों ने दमदार पर्दशन किया। जिसमे कबड्डी में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजबाट ने प्रथम तथा राजकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय बसिज्ञना उपविजेता रही। 60मीटर दौड में देवांश नेगी प्रथम सीनियर वर्ग 1500मीटर दौड में अमन रावत प्रथम 100मीटर में रिद्धिमा ने प्रथम स्थान पाया।

इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट पर्दशन करने युवा प्रतिभाओ को नगद पुरस्कार सहित मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किये गये। खेल महाकुंभ को संपन्न कराने में व्यायाम शिक्षक प्रमोद कुकरेती, गजपाल गुसांई, ममता कठेत, विविक नैथानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...