@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड :-
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के अंडर 17 तीरंदाजी प्रतियोगिता में डीएवी चिड़िया के तीन छात्रों ने बनाई राष्ट्रीय स्तर पर अद्वितीय पहचान ।आयोजित प्रतियोगिता में डीएवी चिड़िया की छात्रा प्रार्थी नाग ने अंडर 17 तीरंदाजी की 50 मीटर दूरी में रजत पदक तथा अंडर 17 तीरंदाजी 30 मीटर दूरी मे स्वर्ण पदक प्राप्त की ।

छात्रा दिव्यांशी सामङ ने अंडर 17 तीरंदाजी की 50 मीटर दूरी में स्वर्ण पदक तथा अंडर 17 तीरंदाजी 30 मीटर दूरी मे रजत पदक प्राप्त की । छात्रा जेनी लोहार ने अंडर 17 तीरंदाजी की 50 मीटर दूरी एवं अंडर 17 तीरंदाजी 30 मीटर दूरी में कांस्य पदक प्राप्त की ।
राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बेहतर एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई दिल्ली नोइड़ा के इंडियन राउंड तीरंदाजी में तीनों डीएवी की उक्त छात्रा टॉपर रही।ओवर ऑल टीम विनर व समूह में चैम्पियन शीप के डीएवी चिड़िया का चयन राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल गेम्स अंडर सत्तर के विजेता के रूप में कर पदक के साथ नई दिल्ली में डीएवी संस्था द्वारा सम्मनित किया गया ।
डीएवी चिड़िया के नेशनल गेम्स चैम्पियन के उक्त छात्राओं की सफलता का श्रेय डीएवी चिड़िया स्कूल के प्राचार्य डॉ शिवनारायण सिंह ने डीएवी झारखंड एल जोन के क्षेत्रीय रीजनल ऑफिसर्स सुश्री रेखा कुमारी एवं राष्ट्रीय निदेशक डा वीर सिंह को दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने तीरंदाजी में बेहतर प्रदर्शन कर अद्भुत सफलता प्राप्त की है। बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय की पहचान झारखंड एल जोन में बना इतिहास रच दी है ।
स्थानीय शिक्षकों,बच्चों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए प्राचार्य डा शिवनारायण सिंह ने बताया कि तीरंदाजी में अध्यनरत छात्रों की प्रतिभा शुरू से सराहनीय रही है ।उत्कृष्ट पठन-पाठन के साथ-साथ डीएवी चिड़िया के बच्चों की प्रतिभा को खेल कूद में निखारने के लिए सतत प्रयासरत है ।बच्चों की सफलता इस बात का संकेत है ।

वर्तमान मे डीएवी चिड़िया निरंतर बच्चों के लिए सकारात्मक सोच के साथ- साथ उनके बौद्धिक विकास के लिए कृत संकल्पित है । उक्त सफलता छात्राओं ने इतिहास शिक्षिका मौमिता मजुमदार एवं खेल शिक्षक सुमित सेनापति के अगुआई व विद्यालय के अन्य सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्राप्त की है ।

Really good visual appeal on this internet site, I’d rate it 10 10.
he blog was how do i say it… relevant, finally something that helped me. Thanks