@ चंडीगढ़ हरियाणा :-
विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में हरियाणा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://archaeology.haryana.gov.in/ का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि वेबसाइट प्रदेश की पुरातात्विक विरासत व सांस्कृतिक समृद्धता को देश-दुनिया के सामने पहुंचाने का बेहतरीन मंच साबित होगी।

