इंडिया टूरिज्म दिल्ली द्वारा झांसी के लिए आज FAM टूर और B2B पर्यटन बैठक का आयोजन

@ प्रजा दत्त डबराल नई दिल्ली :-

पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार (उत्तरी क्षेत्र) के अंतर्गत इंडिया टूरिज्म दिल्ली द्वारा 7 से 9 मार्च 2026 तक झांसी और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक फैमिलियराइजेशन (FAM) टूर और B2B पर्यटन बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में लगभग 30 पर्यटन हितधारक, इन्फ्लुएंसर और मीडिया प्रतिनिधि भाग लेंगे।

इस परिचयात्मक यात्रा का मुख्य उद्देश्य झांसी और इसके आसपास के क्षेत्रों की पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत पर्यटन हितधारकों, स्थानीय प्रशासन और युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों को एक मंच पर लाकर क्षेत्र में सतत पर्यटन विकास, विरासत संरक्षण, डेस्टिनेशन ब्रांडिंग और पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने के अवसरों पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम की प्रस्तावित रूपरेखा इस प्रकार है:

दिन 1 (07 मार्च 2026)
सुबह 7:00 बजे – दिल्ली से प्रस्थान ( 30 पर्यटन हितधारक, इन्फ्लुएंसर और मीडिया प्रतिनिधि )
शाम 4:00 बजे – झांसी
शाम 5:30 बजे – कॉन्फ्रेंस एवं B2B पर्यटन बैठक

दिन 2 (08 मार्च 2026)
सुबह 10:00 बजे से – माताटीला डैम एवं आसपास के स्थानों का भ्रमण
दोपहर 3:00 बजे से – झांसी किले का भ्रमण एवं लाइट एंड साउंड शो

दिन 3 (09 मार्च 2026)
सुबह 8:00 बजे – दिल्ली के लिए प्रस्थान

इस FAM टूर के दौरान परिवहन, आवास और स्थानीय भ्रमण सहित सभी लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं का खर्च इंडिया टूरिज्म दिल्ली द्वारा वहन किया जाएगा।

पर्यटन मंत्रालय (उत्तरी क्षेत्र) ने विभिन्न पर्यटन संगठनों को आमंत्रित करते हुए उनके एक प्रतिनिधि और उनके संगठन के छह सदस्यों (केवल पर्यटन मंत्रालय द्वारा अनुमोदित सेवा प्रदाता) को इस FAM टूर और B2B बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। इच्छुक प्रतिभागियों से 4 मार्च 2026 तक अपनी सहभागिता की पुष्टि भेजने का भी अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...