जस्टिस सुधीर अग्रवाल ने कराया यमुना ट्रॉफी का टॉस, रक्षक XI ने चुनी पहले फील्डिंग

@ नई दिल्ली :-

यमुना ट्रॉफी के तहत आज रक्षक XI और सिविल सर्विसेज XI के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबले की शुरुआत टूर्नामेंट के संरक्षक जस्टिस सुधीर अग्रवाल द्वारा सिक्का उछालकर टॉस कराए जाने से हुई। टॉस में रक्षक XI ने जीत हासिल की और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।

टॉस के अवसर पर जस्टिस सुधीर अग्रवाल ने खिलाड़ियों और उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि यमुना को स्वच्छ बनाना सामूहिक संकल्प से ही संभव है, और खेल जैसी गतिविधियों के माध्यम से यह संदेश समाज में अधिक प्रभावी रूप से फैलता है।

यमुना ट्रॉफी का आयोजन इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन (IMWA) और अमावस्या फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।

टूर्नामेंट के आयोजक राजीव निशाना ने कहा, “यमुना ट्रॉफी लगातार खेल को माध्यम बनाकर पर्यावरण जागरूकता को दिल्ली में एक नई पहचान दे रही है। हमारा उद्देश्य है कि खिलाड़ी और दर्शक—दोनों हरित वातावरण और स्वच्छ यमुना के प्रति जागरूक बनें।”

 

मैदान पर उत्साहपूर्ण माहौल के साथ यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। यमुना ट्रॉफी अब सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का मंच बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...