@ देहरादून उत्तराखंड :-
05 नवंबर 2026 को कोतवाली पटेलनगर पर सूचना प्राप्त हुई की पटेलनगर क्षेत्र मे 02 पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षो द्वारा सार्वजनिक स्थान पर गाली गलौच करते हुऐ हुड़दंग किया जा रहा है।

प्राप्त सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर लड़ाई झगड़ा कर रहे दोनों पक्षो को समझाने का प्रयास किया गया, पर उक्त व्यक्ति पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने व और अधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गये, मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा हुड़दंग कर रहे 03 व्यक्तियों को 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया।
विवरण गिरफ्तार व्यक्ति :-
1-वंश पुत्र मुकेश निवासी ब्रह्मपुरी कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष
2-सोनू पुत्र स्व रामआशीष निवासी ब्रह्मपुरी लोहियानगर कोतवाली पटेलनगर देहरादून उम्र 21 वर्ष,
3-अंश उर्फ प्रथम पुत्र यशपाल सिंह निवासी चमनपुरी निकट माँडल टेलर के पास कोतवाली पटेलनगर देहरादून उम्र 22 वर्ष
