@ गुवाहाटी असम :-
रक्षा लेखा नियंत्रक (Controller of Defence Accounts) गुवाहाटी कार्यालय की ओर से रक्षा पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए एक विशेष आउटरीच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पेंशनभोगियों को ‘जीवन प्रमाण’ डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (DLC) अभियान 5.0 के माध्यम से अपनी वार्षिक पहचान प्रक्रिया तत्काल और बिना किसी परेशानी के पूरी करने में सहायता प्रदान करना है।
इस पहल के तहत पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ पेंशन से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से सीधे संपर्क करने का अवसर भी दिया जा रहा है। कार्यालय का प्रयास है कि पेंशनभोगियों को तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं के कारण अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े तथा उनकी पेंशन संबंधी सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहें।

विशेष रूप से उन पेंशनभोगियों से इस अभियान का लाभ उठाने की अपील की गई है, जिन्हें ‘स्पर्श’ (SPARSH) पोर्टल के उपयोग में तकनीकी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है या जिनकी शिकायतें लंबे समय से लंबित हैं।
रक्षा लेखा नियंत्रक कार्यालय ने सभी संबंधित पेंशनभोगियों से आग्रह किया है कि वे इस विशेष अभियान में भाग लेकर अपनी वार्षिक पहचान प्रक्रिया पूरी करें और पेंशन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से संपर्क करें। यह पहल रक्षा पेंशनभोगियों को बेहतर, सरल और परेशानी मुक्त पेंशन सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्य कार्य व केन्द्र बिन्दु
मौके पर ही DLC सृजन : बायोमेट्रिक उँगलियों की छाप तथा चेहरा प्रमाणीकरण तकनीक द्वारा तुरंत सत्यापन ।
शिकायतों का समाधान : मौके पर ही पेंशन संबंधी विसंगतियों का संमाधान तथा डेटा में सुधार करना।
प्रत्यक्ष कार्यालयीन सहयोग : डिजिटल पेंशन सेवाओं के उपयोग करने के लिए व्यक्तिगत मार्गदर्शन । विसंगतियों और डेटा में सुधार पर कार्रवाई ।
कार्यक्रम का विवरण
दिनांक: 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार)
समय: सुबह 10.00 बजे से
स्थान: बोको (कामरूप)
पता: बोको आंचलिक भूतपूर्व सैनिक संस्था का कार्यालय, बोको, कामरूप – 781123
हेल्पलाइन/व्हाट्सएप सपोर्ट: +91-9435734592 / 7637827151
साथ लाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- भूत-पूर्व सैनिक पहचान पत्र
- स्पर्श PPO
- बैंक पासबुक
- सक्रिय मोबाइल फोन
