लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने भारतीय सेना की उत्तरी कमान की कमान संभाली

@ नई दिल्ली :-

लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) का पदभार ग्रहण किया।लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा सैन्य उपलब्धियों से परिपूर्ण अधिकारी हैं, वे एनडीए, खड़कवासला, भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून और रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के पूर्व छात्र हैं। वे दिसंबर 1987 में मद्रास रेजिमेंट में कमीशन हुए थे।

वे हायर कमांड कोर्स में योग्य हैं और उन्होंने नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली में भी कोर्स किया है।

लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा के पास सैन्य अभियानों का अत्याधिक अनुभव है। उन्होंने नियंत्रण रेखा पर एक इन्फैंट्री बटालियन, ब्रिगेड और डिवीजन की और पश्चिमी सेक्टर में स्ट्राइक कोर की कमान संभाली है।

लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा को स्टाफ और इंस्ट्रक्शनल नियुक्तियों में विविध अनुभव प्राप्त है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र मिशन में स्टाफ ऑफिसर होना भी शामिल है।

उन्होंने सेना मुख्यालय में सैन्य संचालन निदेशालय और सैन्य सचिव शाखा में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उत्तरी कमान के जीओसी-इन-सी का पदभार संभालने से पहले वे सैन्य संचालन महानिदेशक और सेना स्टाफ के उप प्रमुख (रणनीति) भी रह चुके हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने कमान संभालने के बाद सभी रैंकों को शुभकामनाएं दीं और अपने पूर्ववर्तियों और उत्तरी कमान के सभी रैंकों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मेजर जनरल लिसम्मा पीवी ने अपर महानिदेशक, (सैन्य नर्सिंग सेवा) का पदभार संभाला

मेजर जनरल लिसम्मा पीवी ने 01 मई, 2025 को नई दिल्ली में सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) के अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वह मेजर जनरल शीना पीडी का स्थान लेंगी, जो चार दशकों की उल्‍लेखनीय सेवा के बाद 30 अप्रैल, 2025 को सेवानिवृत्त हो गई। केरल के कोल्लम जिले की रहने वाली मेजर जनरल लिसम्मा पीवी जालंधर के सैन्य अस्पताल के नर्सिंग स्कूल की पूर्व छात्रा हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PIC7DTQ.JPG

उन्‍होंने 1986 में एमएनएस में कमीशन प्राप्त करने के बाद, कला और कानून में स्नातक की डिग्री के साथ-साथ अस्पताल प्रशासन में मास्टर डिग्री प्राप्त की।

उन्‍होंने पेशेवर नर्सिंग करियर के साथ-साथ, विभिन्न पदों पर उल्‍ल्‍लेखनीय सेवाएं दी है जैसे प्रिंसिपल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कमांड हॉस्पिटल एयर फोर्स, (बैंगलोर); प्रिंसिपल मेट्रन, कमांड हॉस्पिटल (पूर्वी कमान); ब्रिगेडियर एमएनएस मुख्यालय (पूर्वी कमान); ब्रिगेडियर, एमएनएस (प्रशासन) रक्षा मंत्रालय का एकीकृत मुख्यालय, और हाल ही में आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) में प्रिंसिपल मेट्रन के रूप में नियुक्ति आदि।

प्रशिक्षण और शोध के माध्यम से साक्ष्य-आधारित सर्वोत्तम विधियों को अपनाने तथा हर समय प्रासंगिक बने रहने के मेजर जनरल लिसम्मा पीवी के दृढ़ संकल्प को व्यापक रूप से सराहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...