मॉडल शेफाली जरीवाला की कार्डियक अरेस्ट हुई मौत,41 वर्ष की थीं

@ मुंबई महाराष्ट्र :-

मॉडल शेफाली जरीवाला, जिन्होंने अपने हिट म्यूजिक वीडियो कांटा लगा से पूरे देश में पहचान बनाई थी, अब हमारे बीच नहीं रहीं। गुरुवार देर रात (27 और 28 जून की दरम्यानी रात) शेफाली को अचानक कार्डियक अरेस्ट आया।

उन्हें तुरंत उनके पति और अभिनेता पाराग त्यागी तथा तीन अन्य दोस्तों की मदद से मुंबई के बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचने पर ही मृत घोषित कर दिया। शेफाली सिर्फ 41 वर्ष की थीं।

फिलहाल उनकी मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिवार और उनके प्रतिनिधियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

शेफाली जरीवाला ने साल 2002 में रिलीज हुए गाने कांटा लगा में अपने बोल्ड और दमदार डांस से हर किसी का दिल जीत लिया था। इसके बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो, रियलिटी शोज़ (बिग बॉस सहित) और फिल्मों में भी काम किया। उनकी स्माइल और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें लाखों फैंस के दिलों में खास जगह दी थी।

उनकी अचानक मौत से मनोरंजन जगत में गहरा शोक है। कई फिल्मी हस्तियां और फैन्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत देने की प्रार्थना कर रहे हैं।

शेफाली जरीवाला का जन्म 15 दिसंबर 1983 को अहमदाबाद (गुजरात) में हुआ था। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी, लेकिन कांटा लगा गाने से उन्हें अचानक शोहरत मिल गई और उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा।

उनके परिवार में उनके पति पाराग त्यागी हैं, जो टीवी और फिल्मों में अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं। पाराग ने कई पॉपुलर सीरियल्स और फिल्मों में काम किया है। शेफाली और पाराग की शादी साल 2015 में हुई थी। दोनों को एक साथ कई रियलिटी शोज़ और पब्लिक इवेंट्स में देखा जाता रहा है।

शेफाली के माता-पिता और भाई-बहनों के बारे में बहुत ज्यादा सार्वजनिक जानकारी नहीं है, लेकिन कहा जाता है कि उनका परिवार शुरू से ही उनके करियर में सपोर्टिव रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...