उत्तराखंड में टूटा बारिश का कहर, जनजीवन हुआ प्रभावित

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

उत्तराखंड में पहाडो से मैदान तक तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन से अवरूद्ध हो गये हैं नदी नाले बारिश के कारण उफान पर है वर्षा के कारण जल वेग रोद्र रुप धारण किये हुये है। स्थानीय निवासी जान जोखिम में डालकर दैनिक कार्य कर रहे है।

पौड़ी जनपद में भी बारिश का कहर जारी है, मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चमोली सहित अन्य पर्वतीय जिलो में आंरेज अलर्ट जारी किया है जो कि भारी बारिश के संकेत है इस कारण सरकारी स्कूल बन्द करने का आज आदेश जारी किया है।

प्रशासन ने भारी बारिश की संभावनाओ को देखते हुये स्थानीय निवासियो को सावधानी बरतने का निर्देश जारी किये है आवश्यक यात्रा, उफनती नालो में न जाने की अपील की है।

पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश के कारण पशुपालक तथा अन्य रोजगार पर प्रभाव पड रहा है। पशुपालक रमेश कुमार और हरीश ने बताया बकरी तथा पशुओ को जंगल में चुगाने में हर समय खतरा बना हुआ है पहाडो से भूस्खलन और पत्थर गिरने का भय हर समय बना हुआ है जिससे रोजी रोटी का संकट गहरा रहा है।

घने बादल छाने से यातायात पर भी प्रभाव पड रहा है आकाशीय बिजली का भी खतरा बना हुआ है इस कारण प्रशासन ने सभी को अपनी सुरक्षा बरतने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...