खिलेगा कमल, बीना राणा बनी भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

उत्तराखंड के 12 जिलों में जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख के चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा के बाद सियासी मैदान में जीत के लिए जोर आजमाईश भी शुरु हो गयी है।

पौड़ी गढ़वाल के विकास खंड द्वारीखाल की प्रमुख की सीट पर भाजपा ने युवा चेहरा पूर्व ब्लाक प्रमुख बीना राणा को मैदान में उतारा है जो कि पूर्व प्रमुख और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र राणा की पत्नी है। बीना राणा दिउसा क्षेत्र पंचायत से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत चुनी गयी है।

भाजपा की इस रणनीति के सियासी मायने भी है और उसका फायदा भी मिल रहा है क्योंकि महेन्द्र राणा और बीना राणा की क्षेत्र में सक्रियता और लोकप्रियता अच्छी खाशी है दोनो दम्पति चार बार निर्विरोध ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं और तीन बार दीन दयाल पंचायती राज पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। द्वारीखाल ब्लाक में जो विकास हुआ है उसका श्रेय महेन्द्र राणा को जाता है।

जनसमस्याओ में मुखर रहने वाले इस युवा दम्पति की पहचान जनवादी व्यक्तित्व की है जब भी क्षेत्र में कोई जरुरत होती है वे गरीबो की आवाज बनकर खडे रहते हैं। चाहे विकास खंड का विकास हो सामाजिक कार्यो में सहभागिता और सेवाभाव गरीब व्यक्ति की आवाज बनकर खडे इनकी बड़ी ताकत है।

साधारण रहन सहन पर जनता की आवाज़ के लिए ये पहाड बनकर खडे हो जाते हैं यही उन्हें अलग और खाश पहचान दिलाती है इस बार भी द्वारीखाल ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी बीना राणा विकास के वादो, जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल में उतारने के संकल्प के साथ जनता के बीच है और उन्हें क्षेत्र पंचायत सदस्यों का पूरा साथ मिल रहा है।

One thought on “खिलेगा कमल, बीना राणा बनी भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...