पौड़ी जनपद के विकास खंड द्वारीखाल की एक दिवसीय कार्यशाला सपन्न

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

पौड़ी जनपद के विकास खंड द्वारीखाल में ग्राम्य विकास एवं रेखीय विभागो की केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित आजीविका विकास से संबंधित स्वरोजगार परक योजनाओं की जानकारी हेतु एक दिवसीय कार्यशाला एवम विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख बीना राणा ने की जिला पंचायत सदस्य अर्जुन नेगी विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख बीना राणा ने सभी विभागो के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करे ताकि पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रह जाय।

कार्यशाला में खंड विकास अधिकारी /नोडल अधिकारी जयकृत सिंह विष्ट ने मनरेगा के तहत योजनाओं से आर्थिक विकास के साथ रोजगार मुहेया भी हो रहा है बैठक में जानकारी साझा की और कहा ग्राम्य विकास विभाग जनकल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का प्रयास कर रहा है।

कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी मुकेश कुमार ने किसानो के हित में चलायी जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी। पशुपालन विभाग के पशुचिकित्सा अधिकारी डाक्टर उमेश भट्ट ने पशुपालन से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी।

डेयरी विकास विभाग के पर्यवेक्षक चरण सिह सेनी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की। ग्रामोत्थान रीप से गौरव बडोनी ने बताया कि ग्रामोत्थान परियोजना के माध्मम से बेरोजगार युवको रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता यशपाल विष्ट ने कहा विभाग यूवाओ को रोजगार हेतु बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध करा रहा है। उद्यान विभाग के सहायक विकास अधिकारी कमल सैनी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यशाला में रेखीय विभागो के स्टाल भी लगे थे।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिह रावत, शशिभूषण कुकरेती, प्रधान वीरेंद्र कुकरेती, सूर सिंह, सुभाष नेगी, रेखा देवी, भारत सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलभूषण सिह, प्रदीप सिह सहित रेखीय विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...